{"_id":"67ddb3197125c2709a011dc4","slug":"by-becoming-a-fake-loco-pilot-he-trapped-a-girl-in-a-love-trap-and-cheated-her-of-rs-4-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-141763-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जी लोको पायलट बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जी लोको पायलट बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, चार लाख ठगे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी बीटेक कर रही युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर ठगी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने खुद को लोको पायलट बताते हुए युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया था और शादी कर ली थी।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि बीटेक करने के बाद नौकरी के लिए नोएडा चली गई थी। वहां उसकी मुलाकात कन्नौज निवासी एक लड़के से हुई। आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी लड़के ने खुद को लोको पायलट बताते हुए उससे शादी का प्रस्ताव दिया। भरोसे में लेकर युवक ने युवती को नौकरी से संबंधित आईडी कार्ड भी दिखाया। इस पर लड़की को भरोसा हो गया और वह शादी के लिए तैयार हो गई।
युवती ने शादी करने की बात परिजनों को बताई तो वह भी राजी हो गए। वह दोनों एक साथ नोएडा में रहकर नौकरी करने लगे। युवती का कहना था कि इस दौरान वह कई बार लड़के के साथ घर भी आई और कई दिनों तक रही। इस दौरान उसने चार लाख रुपये ले लिए। शक होने पर युवती ने पता किया तो मालूम चला कि युवक कहीं नौकरी नहीं करता है।
विज्ञापन
ठगी होने की बात पता चलने पर युवती ने लड़के से पैसे वापस मांगे तो धमकाते हुए उसकी पिटाई कर दी। एसएसआई अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कौशल कुमार निवासी कन्नौज के रूप में हुई है। आरोपी के पिता कन्नौज में सब्जी का ठेला लगाते हैं।