{"_id":"6727bf243232e7124208eeb9","slug":"buses-ran-empty-on-bhaiya-dooj-trains-were-full-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-132480-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भैया दूज पर खाली दौड़ीं बसें, ट्रेनें रहीं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भैया दूज पर खाली दौड़ीं बसें, ट्रेनें रहीं फुल
विज्ञापन
भैया दूज के मौके पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। भैया दूज पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बहनें अपने भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं तो सवारी वाहनों में भीड़ बढ़ गई। रोडवेज बसों को छोड़कर सभी वाहन यात्रियों से भरे नजर आए। सबसे ज्यादा बुरा हाल ट्रेनों का देखने को मिला। ट्रेनों में सीट पाना तो दूर घुसने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
त्योहार पर अक्सर वाहनों में भीड़ बढ़ जाती है, लेकिन इस बार दिवाली से भैया दूज तक रोडवेज बसों को बहुत कम सवारी मिलीं। रोडवेज को अब तक सबसे कम आय देने वाला यह त्योहार साबित हुआ, जबकि ट्रेनों व अन्य डग्गामार वाहनों में खूब सवारियों ने सफर किया। रविवार को भैया दूज पर रोडवेज बसें खाली दौड़ीं, लेकिन ट्रेनों में घुसने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी। सुबह से ही ट्रेनों में काफी भीड़ रही। यात्रियों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे आए, जिनको भीड़ का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दिखा सैलाब
लखीमपुर रेलवे स्टेशन से सुबह से देर शाम तक आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। लखीमपुर से लखनऊ और लखीमपुर से पीलीभीत के लिए नियमित ट्रेनें हैं। लखीमपुर स्टेशन से ट्रेनों की संख्या सीमित होने पर स्टेशन पर बहुत कम ही यात्री नजर आए, लेकिन रविवार का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। पूरे दिन यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
टिकट विंडों पर लगी लंबी लाइन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर हमेशा एक या दो ही टिकट विंडो खोली जाती थीं, लेकिन रविवार को चार टिकट विंडो खोली गईं। फिर भी यात्रियों की लंबी कतार देखने को मिली। भीड़ अधिक होने और समय पर टिकट न मिलने पर कई यात्रियों को बिना टिकट ही सफर करना पड़ा।
भैया दूज पर ट्रेनोंं और बसों मेंं रही भीड़
मैैलानी। डालीगंज लखनऊ से यहांं आकर पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार होने को लेकर यात्रियों के बीच अफरातफरी मची रही। लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत की ट्रेेनों से यहां आकर लोग भीरा, पलिया, पलिया, संपूर्णानगर, मझगई आदि क्षेत्रों के लिए बसों से जाते हैं। इस कारण बसों में भी खूब भीड़भाड़ रही। ट्रेनों, बसोंं मेंं भीड़ के चलते भैया दूज मनाने केेे लिए बहनों को गंतव्य तक आने-जाने मेंं काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। संवाद