फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus trampled two youths going to Mailani to do weekly market

साप्ताहिक बाजार करने मैलानी जा रहे दो युवकों को बस ने रौंदा

Wed, 11 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bus trampled two youths going to Mailani to do weekly market
भीरा रोड पर चलतुआ मोड़ के पास हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हादसे के बाद बस के नीचे दो सौ मीटर घिसटती चली गई बाइक
साप्ताहिक बाजार करने के लिए मैलानी जा रहे थे दोनों पड़ोसी
मैलानी। साप्ताहिक बाजार करने बाइक से मैलानी जा रहे दो युवकों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। मंगलवार की दोपहर भीरा रोड पर हुए इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर जख्मी दूसरे को जिला अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के बाद बाइक बस के नीचे घिसटते हुए करीब दो सौ मीटर दूर तक चली गई।
भीरा रोड पर चलतुआ मोड़ के पास मंगलवार अपराह्न लगभग एक बजे खुटार की ओर जा रही रुहेलखंड डिपो की एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्राम चलतुआ थाना सेहरामऊ उत्तरी शाहजहांपुर निवासी बीरबल गुप्ता पुत्र रघुनी शाह 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चलतुआ निवासी उसका साथी सिकंदर चौहान पुत्र चंद्रभान चौहान 35 वर्ष मरणासन्न हालत में मौके पर मिला। उसकी हालत देख अधिकांश लोगों ने उसे भी मरा हुआ समझ लिया। बाद में उसका शरीर गर्म देखकर लोग उसे उठाकर पीएचसी ले गए। पीएचसी में फर्स्ट एड के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर शाम पौने पांच बजे चिकित्सकों ने सिकंदर को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुत्र ने बताया कि पिता बीरबल पड़ोसी सिकंदर के साथ साप्ताहिक बाजार करने के लिए मैलानी जा रहे थे। सिकंदर की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। मौत की खबर से दोनों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बीरबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि बस, बस चालक राम सरन पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम जसवंतपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी और बाइक पुलिस के कब्जे में है। बीरबल की पत्नी रीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed