{"_id":"68f12e2889b7e5e0b202e634","slug":"bus-service-to-bareilly-via-lakhimpur-banda-bilsanda-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158550-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर, बंडा, बिलसंडा होकर बरेली के लिए बस सेवा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर, बंडा, बिलसंडा होकर बरेली के लिए बस सेवा हुई शुरू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो ने बरेली के लिए एक नई बस सेवा शुरू की है। यह बस गोला, खुटार, बंडा, बिलसंडा, बीसलपुर होते हुए बरेली जाती है और इसी मार्ग से वापस होती है। डिपो ने अभी तक एक ही बस सेवा शुरू की है। अगर सवारियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। यह बस शुरू होने से क्षेत्र के काफी लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई।
लखीमपुर डिपो को दो माह पहले 12 निगम की बसें मिली हैं, जो कई मार्गों पर संचालित हैं। दो बसें लखनऊ-गौरीफंटा, लखीमपुर-गोंडा, लखीमपुर- दिल्ली, लखीमपुर-लखनऊ, गोला आदि मार्गों पर संचालित हैं। अब खुटार, बंडा, बिलसंडा, बीसलपुर होते हुए बरेली के लिए बस सेवा शुरू की है।
लखीमपुर डिपो की अब तक बरेली के लिए बस सेवा नहीं थी, लेकिन बरेली सहित अन्य डिपो की बसें लखीमपुर आती थीं। अब डिपो ने खुद ही बस सेवा शुरू कर दी है। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि गोला, खुटार, बंडा, बिलसंडा, बीसलपुर होते हुए बरेली के लिए बस सेवा शुरू की गई है।