{"_id":"6060be378ebc3e8d2a1154e0","slug":"bus-collided-with-tree-on-palia-bhira-road-lakhimpur-news-bly442167290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया-भीरा रोड पर बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया-भीरा रोड पर बस पेड़ से टकराई
विज्ञापन
पंजाब से आ रही थी बस, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
कंडक्टर और ड्राइवर के अलावा 54 यात्री थे बस में सवार
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही की पेड़ से टकराकर बस रुक गई, जिससे हादसा टल गया।
पंजाब से एक बस पलिया की ओर आ रही थी। यात्रियों के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे बस के चालक को झपकी आ गई जिससे बस अनियंत्रित हो गई और वह पलिया-भीरा रोड पर मटैहिया के पास पुलिया को तोड़ते हुए सड़क किनारे के पेड़ से जा टकराई।
गनीमत रही कि बस की टक्कर से पेड़ नहीं टूटा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों की मानें तो बस में करीब 54 यात्री सवार थे और कंडक्टर व ड्राइवर भी थे। पेड़ से टकराने के बाद डबल डेकर बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उधर रोड पर सुबह निकलने वालों की भीड़ भी लगी गई। अन्य साधनों से यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के सिसैया धौरहरा रोड पर बीती रात मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे युवक को बबुरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के सिसैया कला निवासी रामदीन (25) पुत्र विष्णु मोटरसाइकिल से होली मनाने अपनी ससुराल हौकना मटेरा जा रहा था। धौरहरा सिसैया मार्ग पर शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बबुरी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने रामदीन की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे धौरहरा कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
गड्ढों में फंसकर बाइक पलटी, महिला चोटिल
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर गहरा गुरुद्वारा के पास सड़क पर गड्ढों में फंसकर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक महिला चोटिल हो गई।
थाना भीरा के गांव रजवापुर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी रिंकी और दो बच्चों के साथ बाइक से रविवार को कोतवाली निघासन के सेमरहिया गांव अपनी ससुराल जा रहा था। कस्बा के गहरा गुरुद्वारा पर रोड पर गड्ढ़ों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रिंकी का हाथ टूटने के अलावा कई जगह चोटें आईं हैं। वहीं बाइक चला रहा अनिल व उसके दोनों बच्चों को मामूली चोटें ही आईं हैं। घायल महिला को इलाज के लिए निघासन सीएचसी ले जाया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। संवाद