{"_id":"abb756610e7344311cdc5034e49983d0","slug":"bullion-traded-off-for-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूसरे दिन भी सराफा कारोबार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी सराफा कारोबार बंद
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 03 Mar 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के आभूषणों और रत्नों पर एक मार्च 2016 से उत्पाद शुल्क लागू होने के विरोध में सराफा कारोबारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। सराफा प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को भी ताले लटकेेेे रहे। व्यापारियों ने सदर चौराहे पर इकट्ठा होकर मानव शृंखला बनाई और रास्ता जाम कर दिया। इससे पहले सराफा बाजार में बैठक कर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर अपना विरोध जताया। सराफा कारोबारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
राष्ट्रव्यापी सराफा बंदी के आह्वान पर लखीमपुर खीरी सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के सराफा कारोबारियों ने अपना व्यवसाय बंद रखा। सभी व्यापारी सराफा बाजार में इकट्ठा हुए और जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा की। सभा में अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सराफा व्यापारियों और स्वर्णकारों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज से चार साल पहले भी केंद्र सरकार ने इसी तरह के काले कानून की घोषणा की थी लेकिन सभी व्यापारियों की एकजुटता के सामने सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा था। व्यापारियों ने कहा कि एक और विभाग हम पर न थोपें। किसी भी व्यापारी को कर देने में कोई आपत्ति नहीं है। इस काले कानून से व्यापार में इंसपेक्टर राज की शुरुआत हो जाएगी।
सभा के बाद सभी सराफा कारोबारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शहर का भ्रमण किया। बाद में सदर चौराहे पर पहुंचकर मानव शृंखला बनाई और रास्ता जाम कर दिया। सभा में रोशन, सुमित गुप्ता, आत्मा शरण गुप्ता, मनोज सहगल, हर्ष सेठ, अनुपम तिवारी, अनुज जायसवाल, राकेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, जगदीश पुरी, सचिन गुप्ता, विनायक टंडन, दिनेश गुप्ता, अतिन गर्ग, संजय गुप्ता, संतोष रस्तोगी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
पलियाकलां। एक प्रतिशत की एक्सट्रा ड्यूटी लगाए जाने के खिलाफ शहर का सराफा बाजार बंद रहा। इससे पूर्व सराफा कारोबारियों ने बाजार में घूम कर दुकानें बंद कराईं।
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सराफा कारोबार की बंदी का समर्थन किया है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय किया गया। इस मौके पर राजकुमार राजपूत, दुर्गेश सोनी, श्याम राजपूत, दीपक राजपूत, अमित त्रिपाठी, सुरेश मिश्र, अभिषेक राजपूत, अतुल राजपूत, कौशल आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। केंद्र सरकार द्वारा सोने चांदी के जेवरों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को नगर का सराफा बाजार पूर्णरूप से बंद रहा।
सराफा कमेटी अध्यक्ष कामद रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर सभी पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें इस निर्णय की निंदा की गई और केंद्र सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द इस कानून को वापस लिया जाए। अध्यक्ष कामद रस्तोगी ने बताया की चार मार्च को भी सराफा बाजार बंद रहेगा।