फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullies plowed 14 acres of sugarcane victim farmer demanding police action in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: दबंगों ने जोत डाली 14 बीघा गन्ने की फसल, फूट-फूटकर रोया किसान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Sun, 17 May 2026 10:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 10:46 PM IST
सार

धौरहरा के कफारा गांव में दबंगों ने किसान राम लखन की करीब 14 बीघा गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी। किसान ने सात लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है। राम लखन ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bullies plowed 14 acres of sugarcane victim farmer demanding police action in Lakhimpur kheri
खेत में खड़ा पीड़ित किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कफारा गांव में दबंगों ने किसान की गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी। घटना के बाद पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कफारा गांव निवासी किसान राम लखन ने बताया कि करीब 14 बीघा खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी। आरोप है कि शनिवार रात गांव के ही कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल जोत डाली। रविवार सुबह जब वह अपने बेटों के साथ खेत पहुंचे तो फसल उजड़ी देख उनके होश उड़ गए। मंजर देखकर किसान बिलख-बिलख कर रोने लगा।
विज्ञापन


किसान के पुत्र पंकज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और पीड़ित पक्ष को कोतवाली बुलाया। पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
राम लखन ने बताया कि उनके पिता बांकेलाल ने इस जमीन का 1974 में खातेदार संत बहादुर से बैनामा कराया था। तभी से उस जमीन पर वह खेती कर रहा था। बीते जनवरी में आरोपी महिपाल, आदर्श, रोमी, कौशल, शत्रोहन ने संत बहादुर को चाचा बता जनवरी में वरासत करवा ली। 

किसान राम लखन के मुताबिक जब उसे जानकारी हुई तो एसडीएम न्यायालय में केस दायर किया। आरोपियों ने शनिवार रात खेत में ट्रैक्टर चला कर गन्ना की फसल जोत कर नष्ट कर दी, जिससे उसे करीब सात लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। वही दूसरे पक्ष के शत्रोहन, महिपाल आदि का कहना है कि यह नंबर गलत तरीके से राम लखन के पिता ने अपने नाम दर्ज करा लिया था।,जमीन पर काफी समय से काबिज थे कहने के बाद भी छोड़ नहीं रहे थे, अब जमीन उनके नाम है। इसलिए जोत डाला। 

धौरहरा थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, यदि फसल जोती गई है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि लंबित मामले में फसल जोतना अपराध है। मुकदमा निस्तारण के बाद जिसके पक्ष में निर्णय होता। स्वयं राजस्व टीम कब्जा दिलाती। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed