फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buildings of five Ayurvedic hospitals ready, awaiting transfer

Lakhimpur Kheri News: पांच आयुर्वेदिक अस्पतालों के भवन तैयार, हस्तांतरण का इंतजार

Wed, 13 Nov 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Buildings of five Ayurvedic hospitals ready, awaiting transfer
महेवागंज में नवनिर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन। संवाद
लखीमपुर खीरी। किराये के भवनों में संचालित जनपद के पांच आयुर्वेदिक अस्पतालों को अब तक नए भवन हस्तांतरित नहीं किए जा सके हैं। नए भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद हस्तांतरण की प्रकिया अटकी पड़ी है। जिस कारण अव्यवस्थाओं के बीच पांचों आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

फूलबेहड़ ब्लाॅक के महेवागंज, मितौली के ललहुआ, कुंभी के जड़ौरा, नकहा के सकेथू और बांकेगंज ब्लाॅक के मैलानी में जर्जर भवन में आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। बरसात के समय भवन टपकते हैं। अस्पतालों के नए भवनों को लेकर जिलास्तर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन से पांच नए भवनों की मंजूरी मिलने के साथ ही प्रत्येक अस्पताल के लिए 38.40 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। बजट जारी होते ही कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू कर दिया था। हालांकि अब निर्माण की समयसीमा पूरी होने के साथ ही काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन अस्पतालों को अब भी नए भवन में स्थानांतरित होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन नवनिर्मित भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं
महेवागंज, मैलानी और ललहुआ के आयुर्वेदिक अस्पतालों केे नवनिर्मित भवनों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सके हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से बिजली निगम में आवेदन किया गया है, लेकिन निगम की मनमानी के कारण कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। बिजली न हाेने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। हालांकि जड़ोरा और सकेथू में निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही बिजली कनेक्शन भी हो चुका है।
---------------
महेवागंज, मैलानी और ललहुआ में बिजली कनेक्शन के साथ ही नाममात्र का काम बचा है। काम पूरा होते ही अस्पतालों को भवन का हस्तांतरण कर दिया जाएगा।
-डॉ. एसके सचान, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed