{"_id":"60ca36158ebc3e2d6b74ee3d","slug":"build-30-bed-altu-ward-in-district-hospital-lakhimpur-news-bly449959137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनाएं 30 बेड का एलटू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनाएं 30 बेड का एलटू वार्ड
विज्ञापन
एडी हेल्थ ने सीएमएस को दिए निर्देश, सीएचसी फरधान को बताया नंबर वन
लखीमपुर खीरी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते एडी हेल्थ ने बुधवार को जिला अस्पताल एवं सीएचसी फरधान का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ साफ, सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए अस्पताल में 30 बेड का एल- टू वार्ड बनाने को कहा। उधर, फरधान सीएचसी के निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर अधीक्षक की तारीफ कर ऑक्सीजन प्लांट के पास सौंदर्यीकरण कराने को कहा।
एडी हेल्थ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई औचक निरीक्षण के लिए सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी ओपीडी एवं वार्ड आदि का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वह इमरजेंसी ओपीडी एवं वार्ड की सफाई से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने फर्नीचर पर रंग कराने के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद उन्होंने 10 बेड के आईसीयू वार्ड को देखा।
कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए सीएमएस को अस्पताल में 30 बेड का एलटू वार्ड बनाने को कहा, ताकी विषम परिस्थितियों में बच्चों को अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जा सके। साथ ही उन्होंने मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फरधान। सीएचसी की साफ सफाई, फुलवारी एवं स्टाफ की कार्य शैली देखकर खुश हुए एडी हेल्थ ने सीएचसी को नंबर वन बताकर सभी को बधाई दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण काउंटर पर पहुंचकर पंजीकरण कर रहीं मधु वर्मा से जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम, टेस्टिंग, कोविड हेल्प डेस्क , कोल्ड चैन कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑब्जर्वेशन रूम, ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, अधीक्षक कक्ष सहित परिसर का निरीक्षण किया।
अधीक्षक से दवा, मेडिकल किट की उपलब्धता पूछी। सभी गठित रैपिड रिस्पॉस टीम (आरआरटी) का मूवमेंट व वर्किंग जानी। एडी हेल्थ ने टीकाकरण कर रही टीम को वैक्सीन का वेस्टेज न होने देने के निर्देश दिए। सीएचसी में साफ सफाई, स्टाफ की कार्यशैली की तारीफ कर निरीक्षण डायरी में सीएचसी फरधान को नंबर वन बताया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ मनोज अग्रवाल, डीपीएम अनिल यादव मौजूद रहे।