फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buffer zone expansion of Dudhwa Tiger Reserve

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन का हुआ विस्तार 

Tue, 29 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 29 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Buffer zone expansion of Dudhwa Tiger Reserve
dudhwa - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जारी की अधिसूचना 
उत्तर खीरी का पूरा, दक्षिण खीरी के दो और खुटार रेंज का कुछ हिस्सा होगा शामिल 

 दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के विस्तार की अधिसूचना शासन स्तर से जारी हो गई है। बफर जोन में खीरी जिले के उत्तर खीरी वन प्रभाग के संपूर्ण क्षेत्र और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की भीरा और मैलानी रेंज के अलावा शाहजहांपुर के खुटार रेंज का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। अब यह वन क्षेत्र फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व के अधीन होगा।  
प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ विभागाध्यक्ष डॉ. रूपक डे द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बफर जोन के लिए एक अलग उपनिदेशक की तैनाती होगी। जब तक पूर्णकालिक उपनिदेशक की तैनाती नहीं होती है तब तक उत्तर खीरी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल बफर जोन के उपनिदेशक का कार्यभार देखेंगे। यह व्यवस्था एक सितंबर से प्रभावी होगी। इस बाबत जरूरी कार्रवाई 31 अगस्त तक पूरी करने को कहा गया है।  
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ विभागाध्यक्ष डॉ. रूपक डे ने यह अधिसूचना 25 अगस्त को जारी की है। बफर जोन में शामिल होने वाला यह वन क्षेत्र दुधवा टाइगर रिजर्व के बाघों के घर को विस्तार देने और वन और वन्यजीवों की प्रभावी सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के विस्तार की अधिसूचना प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ विभागाध्यक्ष ने 25 अगस्त को जारी कर दी है। एक सितंबर 2017 से बफर जोन में शामिल वन क्षेत्र दुधवा टाइगर रिजर्व के नियंत्रण में आ जाएगा।    
सुनील चौधरी, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड डायरेक्टर 
दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed