फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSP declared Anshay Kalra as its candidate from Kheri Lok sabha seat

Loksabha Elections 2024: बसपा ने खीरी में सबको चौंकाया, युवा चेहरे पर खेला दांव, इन्हें दिया टिकट

Wed, 03 Apr 2024 01:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

बसपा ने अंशय को पहले गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया था। वहां से उनका टिकट काटकर खीरी का प्रत्याशी बनाया गया है। अंशय कालरा पंजाबी समाज से आते हैं।  

विज्ञापन
BSP declared Anshay Kalra as its candidate from Kheri Lok sabha seat
अंशय कालरा को फूल माला पहनाते बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार दोपहर खीरी लोकसभा सीट से युवा चेहरे को चुनाव मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया। बसपा ने कौशांबी निवासी अंशय कालरा को यहां से प्रत्याशी बनाया है। पंजाबी कार्ड के जरिये तिकुनिया हिंसा से नाराज सिख समाज और किसानों को एकजुट कर उसका लाभ लेने की बसपा की रणनीति से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।

विज्ञापन


बसपा के जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कोआर्डिनेटर बीआर आंबेडकर ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के संदेश को पढ़कर अंशय के टिकट की घोषणा की है। टिकट की घोषणा के बाद कोआर्डिनेटर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खीरी सीट की जनता के साथ सरकारों ने अन्याय किया है। गाड़ियों से कुचलवाया है। मायावती ने खीरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों को अत्याचार से मुक्त कराने और यहां के विकास के लिए अंशय कालरा को चुना है। अंशय कालरा ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी की सरजमीं से अपनी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गाजियाबाद से मिला था अंशय को टिकट
अंशय मूलरूप से कौशांबी के निवासी हैं। पहले बसपा ने उन्हें वीआईपी सीट गाजियाबाद से मैदान में उतारा था, लेकिन 72 घंटे में ही अंशय का टिकट काटकर नंदकिशोर पुंडीर को प्रत्याशी बना दिया था। अंशय के दिल्ली, एनसीआर में कंस्ट्रक्शन समेत कई व्यवसाय हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल के वरिष्ठ नेताओं में रामनाथ रावत, उमाशंकर गौतम, जयवीर सिंह गौतम, हेमराज वर्मा, विपिन गौतम, मो. यासीन, सत्येंद्र राजवंशी के अलावा बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा और सपा भी घोषित कर चुकी है प्रत्याशी 
खीरी सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को फिर उम्मीदवार बनाया है। सपा ने उत्कर्ष वर्मा पर दांव खेला है। उत्कर्ष वर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

खीरी संसदीय क्षेत्र में 13 मई को है मतदान 
खीरी संसदीय सीट में वोट करने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है। पांचों विधानसभा में कुल पुरुष 9.87 लाख और कुल महिलाएं 8.74 लाख हैं। 42 अन्य हैं। खीरी संसदीय सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 18.62 लाख है। खीरी लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में चुनाव होना है। 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। इसके लिए 18 अप्रैल से नामांकन की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed