फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSNL workers began a two-day strike

बीएसएनएल कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

Tue, 21 Apr 2015 08:57 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 21 Apr 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
BSNL workers began a two-day strike
स्थानीय मंडी समिति स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान जहां पूरी तरह से काम बंद रहा वहीं  21 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों ने बीएसएनएल के टॉवर पर प्राइवेट कंपनियों को सर्विस न देने, शीघ्र ही नई भर्ती करने, 78.2 प्रतिशत डीए करने, प्रमोशन के लिए कर्मियों की परीक्षा न लेने आदि 21 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इसमें जेटीओ योगेश कुमार, टीटीए चंद्रप्रकाश, साधना सिंह, अरविंद अवस्थी, जगप्रसाद मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र, मुन्ना सिंह, दुर्गेश मिश्रा, विश्राम लाल, सोबरन लाल, राजमणि यादव, गुलाब चंद्र, दुर्गा प्रसाद, कुलवंत सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। काम बंद होने से ब्राडबैंड और बेसिक फोन उपभोक्ताओं को भी तमाम दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed