फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSA was relieved to three Biio

बीएसए ने तीन बीईओ को रिलीव किया 

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
BSA was relieved to three Biio
ट्रांसफर - फोटो : demo pic

विज्ञापन
10 साल सेे जमे थे, बाबुओं पर रहम
आखिरकार जिले में 10 साल से जमे तीन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के दूसरे मंडल के जिलों में तबादले कर दिए गए हैं, इन्हें बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने सोमवार को रिलीव कर दिया। इन तबादलों से बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई हैै, क्योंकि तीनों बीईओ के पूर्व में भी तबादले हो चुके थे, लेकिन जुगाड़ लगाकर फिर से इस जिले में लौटने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा कई बाबु ऐसे हैं, जो 10 सालों से बीएसए कार्यालय में डटे हैैं लेेकिन इनके तबादले नहीं किए गए हैं। जबकि शासन ने तीन से साल अधिक समय से जमे बाबुओं का तबादला करने के आदेश दिए थे। 

बता दें शिक्षा निदेशक ने 10 साल से जिले में जमे निघासन के बीईओ संजय कुमार शुक्ला, पसगवां के बीईओ दिनेश चंद्रा और पलिया के बीईओ भरत वर्मा का तबादला पांच दिन पहले दूसरे मंडल के जिलों में किया था। बीईओ संजय कुमार को संभल, दिनेश चंद्रा को पीलीभीत और भरत वर्मा को गोरखपुर भेजा गया है। बताते चलें कि इन तीनों बीईओ का कुछ साल पहले भी तबादला दूसरे जिलों में किया गया था, लेकिन कुछ माह में ही जुगाड़ लगाकर फिर से लखीमपुर आ गए थे। इसी तरह तर्ज पर कुछ और बीईओ के तबादले हुए थे, लेकिन वह भी जुगाड़ के सहारे लखीमपुर में जमे हैं। वहीं बलरामपुर से आए बीईओ रामजनक वर्मा ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन कर लिया हैै, लेकिन उन्हें क्षेत्र आवंटित नहीं किया गया है। इसी तरह शिक्षा निदेशक ने तीन वर्ष से अधिक समय से बीएसए कार्यालय में जमे बाबुओं का तबादला करने के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेेश पर अभी अमल नहीं हुआ है। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों बीईओ को इस जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बलरामपुर से आए एक बीईओ ने ज्वाइन कर लिया है। बाबुओं के तबादले के संबंध में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed