{"_id":"6474f3eddc091fc7c20771b4","slug":"brother-said-sister-was-murdered-for-not-agreeing-to-convert-lakhimpur-news-c-4-1-167984-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाई बोला- धर्मांतरण के लिए राजी न होने पर की बहन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाई बोला- धर्मांतरण के लिए राजी न होने पर की बहन की हत्या
विज्ञापन
पलिया में मृतका के घर लगी भीड़।
पलियाकलां। शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में एक अस्पताल की शाखा में काम करने वाली युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जिसके बाद मामला तूल पकड़ा और शाहजहांपुर में दूसरे समुदाय के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मृतका पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में गम और गुस्से का माहौल दिखा। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
पलिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती शाहजहांपुर के एक प्राइवेट क्लीनिक पर नर्स का काम करती थी। मृतका के भाई विजय ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोग जबरन धर्मांतरण कराना चाहते थे लेकिन उसकी बहन राजी नहीं हुई। जिसके बाद उसे मार दिया गया। मामले में रविवार की देर शाम युवती का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में सोमवार को युवती के शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि जिस जगह की घटना है, वहां मुकदमा दर्ज होकर दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। प्रकरण जानकारी में है। अंतिम संस्कार करने से मना करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।