फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-in-law murdered brother-in-law for land

जमीन के लिए देवर ने की भाभी की हत्या

Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law murdered brother-in-law for land
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

खेत की जुताई करवाने के लिए मायके से ससुराल गई थी महिला
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर देवर और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

निघासन (लखीमपुर खीरी)। ढखेरवा चौकी क्षेत्र के गांव रायपुर में खेत की जुताई करवाने गई एक महिला की उसी के सगे देवर ने जमीन संबंधी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी। मृतका का शव शनिवार की सुबह खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देवर और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
धौरहरा कोतवाली के महादेव निवासी संतोष वर्मा ने बताया कि उसकी बहन फूलकुमारी (55) का विवाह निघासन क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी श्यामसुंदर के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद श्यामसुंदर की हत्या हो गई। उसके बाद फूलकुमारी ने दूसरा विवाह नहीं किया। वह मायके में भाइयों के साथ ही रहने लगी थी।
विज्ञापन

श्यामसुंदर के छोटे भाई ओमप्रकाश ने 72 बीघा जमीन में 25 बीघा जमीन फूलकुमारी को दी थी। बताया कि फूलकुमारी ने अपने हिस्से की शेष 11 बीघा जमीन के लिए मुकदमा किया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर फूलकुमारी घर से यह कहकर निकली थी कि वह खेत की जुताई करवाने जा रही है। रात होने पर भी जब नहीं लौटी तो घरवालों ने समझा कि ससुराल में रुक गई होगी। शनिवार की सुबह फूलकुमारी का शव रायपुर निवासी छोटे के खेत में पड़ा मिला। फूलकुमारी का चहेरा कुचला हुआ था। उसकी नाक टूटी थी और पूरे चेहरे पर खून लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ प्रदीप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार ने मौका मुआयना किया। मृतका के भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने देवर ओमप्रकाश और उसके तीन पुत्र शिशुपाल, यशपाल व ललित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी देवर और उनके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है, जिसके चलते हत्या की गई है। हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

डकैतों ने की थी श्यामसुंदर की हत्या

गांव महादेव निवासी मृतका के भाई संतोष ने बताया कि उसकी बहन फूलकुमारी का विवाह 1976 में रायपुर निवासी श्यामसुंदर के साथ हुआ था। बहन की उम्र कम होने के कारण उसकी विदाई नहीं कि गई थी। तीन साल बाद गौना होने के बाद ही उसको विदा करना था। इसी बीच रायपुर में डकैती पड़ी। डकैती के दौरान श्याम सुंदर की हत्या कर डकैत घर का सारा सामान लूट ले गए थे। उसके बाद वह ससुराल गई, लेकिन उसने दूसरी शादी नहीं की। गांव महादेव में रहकर उसने ससुराल में मिलने वाली जमीन पर हक जताते हुए मुकदमा किया था।

निघासन में 22 दिन में चार महिलाओं की हत्या

निघासन। 24 अप्रैल से निघासन में 22 दिन में चार हत्याएं हो चुकी हैं। महिलाओं की लगातार हो रही हत्या से क्षेत्र में दहशत है।
24 अप्रैल को भंगाइयाचाट निवासी चंद्रकली पत्नी स्वर्गीय मूलचंद की उसके सौतेले बेटे धनीराम ने जमीन की रंजिश में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। दो मई को गांव ईश्वरी पुरवा निवासी अनीता की उसके प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर कर दी थी। वह अनीता पर भाग चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन अनीता के मना करने पर उसने हत्या कर दी। पांच मई को शराब पीने से मना करने पर रायपुर निवासी गीता की हत्या उसके पति ने गला दबाकर कर दी थी। 14 मई को फूलकुमारी की हत्या उसके देवर और भतीजों ने जमीन के लालच में कर दी। लगातार हो रही हत्याओं से क्षेत्र में दहशत है। हालांकि पुलिस हत्या में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed