फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-in-law accused in the case of teenager's death is in custody

Lakhimpur Kheri News: किशोरी की मौत के मामले में आरोपी जीजा हिरासत में

Thu, 19 Jun 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused in the case of teenager's death is in custody
मझगईं। किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद उसके जीजा पर गर्भपात कराने व तेजाब पिला देने के आरोप को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अपनी बड़ी बहन के बीमार होने पर उसकी देखभाल करने उक्त 17 वर्षीय किशोरी उसके घर थाना फूलबेहड़ के एक गांव गई थी। वहां उसे डारा-धमकाकर जीजा ने उससे संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि बाद में जीजा पर उसके परिवार वालों किशोरी का गर्भपात कराने के बाद उसे तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बृहस्पतिवार शाम शव घर आने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने जीजा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अन्य आरोपियों की भी जल्द पकड़ा जाएगा। इसके बाद परिजनों ने देर शाम को किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर परिजनों की तरफ से नहीं मिली है। पूछताछ के लिए मृतक किशोरी के जीजा को लाया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed