फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bring five lakh rupees or commit suicide

Lakhimpur Kheri News: पांच लाख रुपये लाकर दो या आत्महत्या कर लो

Mon, 28 Aug 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
bring five lakh rupees or commit suicide
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के बेलहरी निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर दामाद समेत पांच लोगाें पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी लाल बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कंचन का विवाह छह फरवरी 2013 को सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के बीडनपुर निवासी राजीव वर्मा के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने उसकी पुत्री से कहा कि की पांच लाख रुपए लाकर दो या आत्महत्या कर लो। ग्रामीणों ने 25 अगस्त को सूचना दी कि पुत्री को ससुराल वालों ने मारापीटा है। वह अपनी पुत्री को लेकर घर बेलहरी चला आया। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राजीव वर्मा और ससुरालीजन आशा देवी, राहुल वर्मा, शीला देवी और राकेश कुमार निवासी बीडनपुर थाना महोली जिला सीतापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed