{"_id":"bc6a8773f9a11a8eb0d96edeab77c069","slug":"bridges-on-either-side-of-the-road-widening-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण की मांग
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 21 Sep 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ओवरब्रिज के दोनों तरफ की सड़कें चौड़ी कराने सहित विभिन्न समस्याओं के लिए भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन दिया और समस्याओं के निराकरण की मांग की।
भाजपा प्रकोष्ठ प्रभारी उमाशंकर मिश्रा के नेेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया है कि शहर में रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ लगे अवरोध हटाकर सड़कें चौड़ी की जाएं जिससे इस व्यस्त सड़क पर यातायात सुगम हो सके। नगर का मेला रोड जो अति व्यस्त है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं इसके लिए सड़क के बीच डिवाइडर बनवाया जाए। गोला रोड से निघासन रोड को जोड़ने वाले सैधरी बाईपास का यथाशीघ्र चौड़ीकरण और निर्माण कराया जाए जिससे जिला मुख्यालय समेत आने जाने वाले भारी वाहनों को सुगम मार्ग मिल सके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उक्त समस्याओं का निराकरण तत्काल कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद गुप्ता, जिलामंत्री आशू मिश्रा, मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुनील बाथम, कार्यालय प्रभारी राजकुमार मिश्रा, किशोरी लाल भार्गव और सभासद सुमित जायसवाल सहित तमाम लोग शामिल थे।