फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bridge to be built on Dhebar Ghat of Sharda River in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: शारदा नदी के ढेबर घाट पर बनेगा पुल, पहली किस्त जारी; पांच लाख लोगों की आसान होगी राह

Fri, 19 Jan 2024 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

शारदा नदी के ढेबर घाट पर स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को शासन ने 41.69 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रस्तावित स्थल पर 1751 मीटर लंबा दो लेन का पुल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Bridge to be built on Dhebar Ghat of Sharda River in Lakhimpur kheri
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा इलाके में बेंटी-चांदीभानपुर-तंबौर मार्ग पर शारदा नदी के ढेबर घाट पर पुल निर्माण के लिए शासन ने 41.69 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। पुल बनने से लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच और नेपाल बॉर्डर तक आवागमन सुगम होगा। तटवर्ती गांवों के लोगों को नाव से नदी पार करने की दुश्वारियों से मुक्ति मिल जाएगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर शासन ने पुल निर्माण के लिए 166.75 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

विज्ञापन


शारदा नदी के ढेबर घाट पर स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को शासन ने 41.69 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रस्तावित स्थल पर 1751 मीटर लंबा दो लेन का पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि पुल बन जाने के बाद आमजन को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कचहरी, तहसील व व्यावसायिक संस्थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे समय की बचत होगी और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित पुल का संपर्क लखीमपुर की तरफ चार किमी पर सिसैया-ईसानगर-कटौली मार्ग होकर लखीमपुर-बहराईच मार्ग (एनएच-730) से होगा। वहीं सीतापुर की ओर पांच किमी पर लहरपुर-तम्बौर मार्ग होकर तम्बौर-रेउसा मार्ग से जुड़ेगा। अभी तक प्रस्तावित स्थल पर कोई सेतु न होने के कारण लोगों को नाव से नदी को पार करनी पड़ती है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पुल बन जाने से पांच लाख से ज्यादा की आबादी लाभान्वित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
शारदा नदी के ढेबर घाट पर सेतु बन जाने से लखीमपुर और सीतापुर जिले के सिसैया कलां, तम्बौर, अकबरपुर, रायपुर, फूलपुर, लखानीपुर, ईसानगर, ईसापुर, गोपालपुर, क्रमाना, बिसवां खुर्द, मानपुर, मल्लापुर, तरजगंज, हरिहरपुर, धवनिया, बेलदवा, अटवी, चहलुआ, रमवापुर, बेहटा, फततेपुर, खमरिया, बतेला, बदलिया, रमुआपुर, माखू बेहर, सुमाली, सपाह, नानुही, पारेई, गौहानिया, बेलवा, सेमरिया, हरखी बेहर, चांदी, भानपुर, औरंगाबाद आदि गांवों की पांच लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed