फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bride refused to go to her in-laws house after marriage in lakhimpur kheri

UP: फेरे लेने के बाद टूटी शादी, दुल्हन बोली- नहीं जाना ससुराल, बरातियों की हरकत दूल्हे पर पड़ी भारी

Tue, 27 May 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 01:28 PM IST
सार

लखीमपुर में बरातियों की हरकत दूल्हा पक्ष पर भारी पड़ गई। आरोप है कि बरातियों ने गाली गलौज की। दुल्हन से भी अभद्रता कर दी। इससे नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। चंद घंटों में ही शादी टूट गई। 

विज्ञापन
bride refused to go to her in-laws house after marriage in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। समझौते के बाद रिश्ता तोड़ने पर सहमति बन गई और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

विज्ञापन

 
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी चंडीगढ़ निवासी युवक के साथ तीन माह पूर्व तय की थी। तिलक के साथ शादी और विदाई की तिथि निकाली गईं। दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ करीब एक सप्ताह पहले ही लखीमपुर आ गया था। 23 मई को शहर के एक मैरिज हॉल में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो दोनों पक्षों के रिश्तेदार खुशियां मनाने लगे। बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBareilly News: नाबालिग साली पर आया जीजा का दिल, कर बैठा ऐसी करतूत, ससुरालियों के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों ने नशे में की गाली गलौज 
बताया जाता है कि फेरे होने के बाद अचानक दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष का आरोप था कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने नशे में गाली-गलौज की। दुल्हन को भी बुरा-भला कहा। इस पर दुल्हन ने रिश्ता तोड़ने की बात तक कह डाली। 

इधर, लड़के पक्ष के लोगों ने नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली लेकर आई, जहां घंटों चली पंचायत के बाद सामान वापस करने की बात पर समझौता हुआ। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया।  सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ने की लिखित सहमति दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed