{"_id":"620fe9bf7cde38497426c4c4","slug":"bride-and-groom-clash-over-dancing-on-dj-three-injured-lakhimpur-news-bly475901566","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस को लेकर आपस में भिडे, तीन लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस को लेकर आपस में भिडे, तीन लोग चोटिल
विज्ञापन
निघासन। क्षतिगृस्त गाड़ी
- फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। थाना क्षेत्र के कस्बा रकेहटी में तिलक समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने रकेहटी के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पलिया कोतवाली के गांव त्रिकौलिया पढुआ निवासी रमेश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को रकेहटी निवासी राजीव के यहां तिलक लेकर आए थे। रात में खाने के बाद डीजे पर लोग नाच रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोग आए और नाचने से मना करने लगे। विवाद होने पर नाराज लोगों ने तिलक लेकर आए सकटू पुरवा निवासी नागेश, पढुआ निवासी मुकेश और अनुज की जमकर पिटाई कर दी। उन्हें चोट लगी हैं।
आरोप है कि कुछ लोगों ने चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर रकेहटी निवासी मनोज, नागेश, दिलीप, लालू, बबलू, हरद्वारी, विनीत और अमित के अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ करने आदि की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, तिलक समारोह में गए सुक्खन पुरवा निवासी हरेराम की गाड़ी लड़की पक्ष के लोगों ने तोड़ डाली।
विज्ञापन
उन्होंने भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। सीओ एसके जायसवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। लड़के पक्ष को भी समझाया गया है। बरात के दौरान सुरक्षा की गई है।