फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Break the fast unto death on the assurance of CDO

सीडीओ के आश्वासन पर आमरण अनशन तोड़ा

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Break the fast unto death on the assurance of CDO
आमरण अनशन - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर था आंदोलन
विज्ञापन

 बीते चार दिन से चला आ रहा युवक कांग्रेस का आमरण अनशन सोमवार देर रात सीडीओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक शर्मा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे। सीडीओ ने अनशन स्थल पर जाकर मांगें पूरा करने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया। 
नसीरुद्दीन मौजी भवन में चल रहे इस आमरण अनशन के दौरान सोमवार को शशांक शर्मा की हालत बिगड़ गई थी। चिकित्सकों की टीम के मुताबिक उनका लीवर और किडनी सिस्टम डैमेज होने लगा था। इससे अफसरों के होश उड़ गए। देर रात सीडीओ अमित सिंह बंसल और एसडीएम आलोक वर्मा अनशन स्थल पर पहुंचे और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेकर उन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के समझाने पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना अनशन तोड़ा।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिला अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य है। 48 लाख की आबादी होने के बाद भी राजकीय जिला चिकित्सालय में पिछले कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। शल्यकक्ष में जीवन रक्षक उपकरण तक नहीं हैं। जिला चिकित्सालय दलालों का अड्डा बन गया है। रोगियों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। आमरण अनशन पर बैठने वाले लोगों में नकुल सक्सेना और संदीप पांडेय शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed