फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both the supervision committees will investigate the Tikunia case together

पुलिस लाइन में दिन भर रही गहमागहमी, पुलिस ने तैयार कर रखा था बी प्लान

Sat, 09 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Both the supervision committees will investigate the Tikunia case together
पुलिस लाइन में तैनात फोर्स।

पूरे मामले में पुलिस खामोश, मीडिया को करती रही गुमराह
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री टेनी ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में तिकुनिया बवाल के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पेश होने को लेकर पुलिस लाइन में दिन भर मीडिया और पुलिस फोर्स की गहमा गहमी रही, लेकिन पुलिस ने खामोशी अख्तियार करते हुए मामलेे से जुड़ी कोई भी जानकारी मीडिया को नहीं दी। उधर, मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे को बीमार बताने के बाद पुलिस ने प्लान बी के तहत दोपहर दो बजे मंत्री के घर पर नोटिस चस्पा करवा दिया। उधर, लखनऊ में टेनी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने नोटिस को घर में रिसीव ही नहीं करवाया।
तिकुनिया बवाल मामले में पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को सुबह दस बजे पेश होना था। शुरुआत में एक घंटा बीता, फिर दूसरा घंटा भी इंतजार में बीत गया, लेकिन आरोपी आशीष मिश्रा मोनू के आने की कोई सूचना नहीं लगी। लिहाजा पुलिस ने प्लान बी पर अमल करते हुए तय समय के चार घंटे बाद दोपहर दो बजे आशीष मिश्र के घर पर दोबारा नोटिस चस्पा करवा दी। इस दौरान पुलिस लाइन में पूरे दिन देसी-विदेशी मीडिया का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन पुलिस ने खामोशी बरतते हुए मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस के चुप्पी साधने से स्पष्ट सूचना भी सामने नहीं आई। इस दौरान खबरों का भी बाजार गर्म रहा, जैसे कभी आशीष की लोकेशन नेपाल में मिलने की बात कही गई तो कभी उत्तराखंड के बाजपुर में लोकेशन ट्रेस होने की बात सामने आई। 11 बजकर 15 मिनट पर एसपी विजय ढुल भी क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 12 बजे के बाद भी आशीष के न आने से लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी कि आखिर न तो पुलिस कुछ बता रही है और न ही आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खबर फैली कि पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करेगी, जिससे पुलिस लाइन में आदेश कक्ष के सामने कुर्सियां लग गईं। सारे कैमरे वहां पड़ी एक बड़ी मेज की ओर हो गए, लेकिन पुलिस का कोई भी अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस करने नहीं पहुंचा। इसके बाद बिना कुछ बोले एसपी विजय ढुल वहां से चुपचाप अपनी गाड़ी से निकल गए। इसके करीब आधा घंटा बाद क्राइम ब्रांच दफ्तर से डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी वहीं से निकल गए। दोपहर दो बजे खबर आई कि पुलिस ने मंत्री के घर पर दोबारा नोटिस चस्पा करवा दिया है, जिसके बाद मीडिया का जमावड़ा मंत्री के घर के बाहर इकट्ठा हो गया।

आशीष मिश्र के पेश न होने की पुलिस नहीं बता पाई कोई वजह

दोपहर 12 बजे तक आशीष मिश्र के क्राइम ब्रांच के दफ्तर में न पहुंचने पर एक खबर यह भी आई कि आशीष मिश्र बीमार हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है, लेकिन क्राइम ब्रांच के नोटिस में इसका कोई जिक्र नहीं मिला। उधर, दिल्ली में भी अजय मिश्र टेनी ने मीडिया से कहा कि उनका बेटा बीमार है। जांच में सहयोग करेगा। खबर यह भी है कि टेनी के इसी बयान के बाद पुलिस ने बाद में उनके घर पर दूसरा नोटिस चस्पा करवा दिया। क्योंकि, पुलिस की तरफ से घर पर लगे नोटिस में यह नहीं बताया गया है कि आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच दफ्तर में क्यों नहीं पहुंच सके, जिससे साफ है कि पुलिस की कार्यवाही में भी साफ झोल ही झोल दिखाई दे रहा है। उधर, लखनऊ पहुंचे मंत्री टेनी ने पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठाए। कहा कि, पुलिस ने घर पर नोटिस ही रिसीव नहीं करवाई। कहा कि, शनिवार को आशीष मिश्र जांच टीम के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed