{"_id":"5faec6318ebc3e9bda538121","slug":"border-lakhimpur-news-bly426843416","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह और भारत-नेपाल सीमा को बंद रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह और भारत-नेपाल सीमा को बंद रखने के निर्देश
विज्ञापन
गौरीफंटा-नेपाल बार्डर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। कोविड-19 को लेकर लगभग आठ माह से बंद चल रही भारत-नेपाल सीमा के 20 नाका अभी एक माह और बंद रहेंगे। नेपाल मंत्रिमंडल की हुई बैठक में आगामी 15 दिसंबर की रात तक भारत-नेपाल सीमा बंद रखने का निर्णय किया गया है। उसके बाद सीमा कब खुलेगी अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। 16 दिसंबर से भी सीमा खुलेगी कि नहीं, इसपर भी असमंजस बना हुआ है।
भारत में कोविड-19 के बाद मार्च माह से बंद चल रहे भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा-धनगढ़ी, गड्ढ़ा चौकी-बनबसा, वीरगंज रक्सौल समेत 20 नाका से भारतीयों के आवागमन को लेकर सीमा बंद चल रही हैं। नेपाल सरकार द्वारा पिछले माह लिए गए निर्णय के अनुसार 17 नवंबर से सीमा खुलने की बात कही गई थी लेकिन बीते दिन काठमांडू में हुई बैठक के बाद सीमा खुलने पर फिर से एक माह के लिए पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में भारत में रोजाना हजारों कोरोना पॉजीटिव मिलने के कारण नेपाल में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने की बात कही गई है। साथ ही इसको लेकर 15 दिसंबर की रात तक सीमा बंद रखने का निर्णय किया गया है। 16 दिसंबर को भी नाका खुलेंगे कि नहीं इस पर असमंजस की स्थिति है। इस तरह सीमावर्ती भारतीय मंडियों और व्यापारियों को एक माह और बॉर्डर खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। नेपाल सरकार के प्रवक्ता व सूचना प्रविध मंत्री पर्वत गुरुंग ने बताया कि मंत्रीमंडल की बैठक में जो 27 निर्णय लिए गए, उसमें 20 नाका पर भारत-नेपाल सीमा बंद रखने का निर्णय भी शामिल है। संवाद