फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Booth of GGIC room number three remained laggard in voting.

Lakhimpur Kheri News: मतदान में जीजीआईसी कक्ष संख्या तीन का बूथ रहा फिसड्डी

Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Booth of GGIC room number three remained laggard in voting.
मोहम्मदी। 13 मई को हुए धौरहरा लोकसभा सीट के मतदान में मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान कर रिकॉर्ड बनाया। विधानसभा क्षेत्र में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान में ग्रामीण आबादी के मतदाता अव्वल रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोहम्मदी के कक्ष संख्या तीन का बूथ फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

यही वजह है कि सबसे अधिक 84.9 प्रतिशत मतदान कंपोजिट विद्यालय डेहुआ के बूथ संख्या 71 पर हुआ। सबसे कम मतदान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोहम्मदी के कक्ष संख्या तीन का बूथ रहा। यहां मतदान का आंकड़ा 45 प्रतिशत से भी कम रहा। कस्बे के कई अन्य बूथों पर भी 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। इनमें शहर और सीमा से सटे बूथों की संख्या अधिक है। संवाद
विज्ञापन



इन बूथों पर हुआ सबसे अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डेहुआ के बूथ संख्या 71 के मतदाताओं ने बनाया। इस बूथ पर कुल 819 मतदाताओं में से 695 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौला कुंवरपुर मतदान केंद्र के मतदाता रहे। यहां के बूथ संख्या 293 पर 83.7 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अमरा के बूथ संख्या 157 पर 83.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस बूथ पर 971 मतदाता थे। मुडिया अहिबन मतदान केंद्र के बूथ संख्या 197 पर 82.9 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय नयागांव के कक्ष संख्या एक अैर प्राथमिक विद्यालय अभयपुर के बूथ पर 81 प्रतिशत वोट पड़े।



जीजीआईसी के बूथ पर पड़े सिर्फ 44.7 फीसदी वोट
बात करें सबसे कम मतदान की तो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोहम्मदी के कमरा नंबर-तीन का बूथ पहले स्थान पर रहा। यहां सिर्फ 44.7 फीसदी मतदान ही हुआ। इस बूथ पर 1035 मतदाताओं में से 463 ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय उचौलिया के कमरा नंबर तीन का बूथ भी मतदान में फिसड्डी रहा। इस बूथ पर 45.3 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान वाले बूथों में तीसरा स्थान कंपोजिट विद्यालय बरनैया का बूथ संख्या 238 रहा। इस बूथ पर 46.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजकीय इंटर कॉलेज मोहम्मदी के कक्ष संख्या दो के बूथ पर 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें नंबर पर कंपोजिट स्कूल रामपुर ग्रंट का बूथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed