फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of youth found near Nepal border

Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा के पास मिला युवक का शव

Tue, 10 Feb 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Body of youth found near Nepal border
संपूर्णानगर। भारत–नेपाल सीमा से सटे थाना हजारा क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जनपद पीलीभीत के थाना हजारा अंतर्गत बाजार घाट स्थित लाला पीर की मजार के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर शव को लावारिस मानते हुए पंचनामा भरकर जिला मोर्चरी पीलीभीत भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के जरिये मृतक की पहचान थाना संपूर्णानगर के सेमरी विचित्र नगर निवासी रामसत्तन के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार उर्फ शड्डू के रूप में हुई। पहचान की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए और तत्काल थाना हजारा पहुंचे, जहां पुलिस ने शव के मोर्चरी में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह सीमावर्ती क्षेत्र तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। थाना हजारा प्रभारी शरद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed