फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of missing student found in sugarcane field, fear of murder after rape

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिला लापता छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Body of missing student found in sugarcane field, fear of murder after rape
तिकुनिया। सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता 13 वर्षीय छात्रा का शव सोमवार को तिकुनिया थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी के मौका मुआयना करने पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए उनकी गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा रविवार को मदरसे में पढ़ने गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर रात 11.30 बजे छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्रा का शव रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

खबर मिलने पर परिजनों समेत आसपास गांवों के लोग वहां जमा हो गए। छात्रा की मां ने शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। छात्रा के सिर और आंख पर चोट के निशान पाए गए हैं। उधर, मामले की सूचना पर थाना पुलिस और सीओ निघासन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद मौके से साक्ष्य जुटाए गए। सीओ निघासन राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी के सिर में चोट लगी है, लेकिन उसके कपड़े सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी का दावा- अस्त-व्यस्त नहीं थे कपड़े
सोमवार शाम जब एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे तो घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी घेर ली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां हंगामा करते रहे। परिजनों समेत ग्रामीणों ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। उधर, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने दावा किया कि किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन कपड़े अस्त-व्यस्त नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed