फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bodies of three youths recovered in Ghaghra

घाघरा नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bodies of three youths recovered in Ghaghra
डूबे - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

16 घंटे बाद गोताखोरों को मिली सफलता
बहराइच जिले की सीमा में मिले शव 



 घाघरा नदी में बृहस्पतिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवकों के शव गोताखोरों ने बहराइच जिले की सीमा से बरामद कर लिए है। शवों के मिलने के बाद उनके परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बता दें कि थाना ईसानगर के मजरा नरगड़ा में नवरात्रि पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए लोग बहराइच सीमा के घाघरा नदी तट पर ले गए थे। घाट पर पहुंचे पिंकेश, महेश यादव, छोटू, मंगू, दिनेश यादव, मुनुवा, शशिकांत और सुंदरलाल आदि कंधे पर मूर्ति को उठा कर विसर्जन के लिए करीब चार बजे नदी में उतरे। बताया जाता है कि कुछ दूर नदी में ही बिजली का टॉवर खड़ा करने के लिए अधूरा बेस है। ये लोग बेस के गोले में चले गए। इस पर सभी युवक डूबने लगेे। चीख पुकार मचने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। कई ग्रामीण युवकों को बचाने के लिए नदी में कूद गए और कई लोगों को डूबने से बचा लिया, लेकिन नरगड़ा निवासी 22 वर्षीय पिंकेश, 25 वर्षीय महेश यादव और ग्राम फतेपुर नबीनगर जिला सीतापुर निवासी 21 वर्षीय छोटू का कोई पता नहीं चला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अंधेरा होने तक गोताखोरों के माध्यम से तीनों युवकों की तलाश कराई, लेकिन किसी का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह सात बजे फिर शवों की खोजबीन शुरू की गई। नदी में कई स्थानों पर जाल भी लगाए गए। काफी मेहनत के बाद सुबह करीब नौ बजे बहराइच जिले की सीमा में सुनीत उर्फ छोटू का शव जाल में फंस गया। इसके बाद गोताखोरों ने एक घंटे के अंदर तीनों शवों को बरामद कर नदी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान ईसानगर एसओ शिवानंद यादव और मोतीपुर (बहराइच) एसओ फोर्स के साथ मौजूद रहे। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed