फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Boating and kids zone facilities will be available in Amrit Sarovar

Lakhimpur Kheri News: अमृत सरोवर में मिलेगी बोटिंग व किड्स जोन की सुविधा

Mon, 04 Aug 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Boating and kids zone facilities will be available in Amrit Sarovar
मितौली कस्बे में बन रहा अमृत सरोवर। संवाद
मितौली। पुरैना तालाब को अमृत सरोवर बनाने का कार्य पूरा होने वाला है। इसमें लोगों को बोटिंग और किड्स जोन की भी सुविधा मिलेगी। इसे पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक करोड़ आठ लाख 86 हजार की लागत से 7.04 एकड़ क्षेत्र में लगभग 10 माह से निर्माण कराया जा रहा है। सरोवर परिसर में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगने बाकी हैं। खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अमृत सरोवर कस्बे के बीचोंबीच में है। सबसे खास बात यह है कि इसका दरवाजा अस्पताल मार्ग की तरफ है, जो कस्बे को मुख्य बाजार से जोड़ता है। यहां सैर करने आने वाले लोग बाजार से जरूरत का सामान भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिलेंगीं सुविधाएं

अमृत सरोवर में नौका विहार बोटिंग की सुविधा मिलेगी। बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं और किड्स जोन स्लाइडर बन रहा है। आसपास पौधारोपण कर हरियाली का वातावरण दिया जाएगा। करीब एक किलोमीटर का वाकिंग ट्रैक बनकर तैयार है। 7.04 एकड़ में बनाए गए अमृत सरोवर के अंदर हरियाली व प्रकृति झील दिखाई देगी। चारों तरफ सोलर लाइट और बैठने के लिए बेंच भी डाली गई हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुरैना तालाब को अमृत सरोवर के रूप में सजाने व संवारने का कार्य जारी है। अमृत सरोवर में पार्किंग, पेयजल, शौचालय, जल में रहने वाले आकर्षक पंछी की व्यवस्था भी की जाएगी।


-------------------------------
जल्द ही अमृत सरोवर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए कार्य लगातार जारी है। कुछ कार्य बचे हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है।
- लक्ष्मीकांत, जेई जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed