{"_id":"6a5129d1f7b4470798a8e082a6943054","slug":"blow-up-the-ambedkar-statue-removal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूल पकड़ रहा है अंबेडकर मूर्ति हटाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूल पकड़ रहा है अंबेडकर मूर्ति हटाने का मामला
महेवागंज।
Updated Thu, 16 Apr 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर रूरासुल्तानपुर गांव से पुलिस द्वारा अंबेडकर मूर्ति को कब्जे में लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को पूर्व विधायक अरविंद गिरि गांव गए और ऐलान किया कि सत्तापक्ष के इशारे पर प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विरोध में एसडीएम गोला विनोद गुप्ता का गुरुवार को घेराव किया जाएगा।
ब्लाक क्षेत्र बिजुआ के रूरासुल्तानपुर गांव में मंगलवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर ग्रामीणों ने गांव के एक स्थान पर अंबेडकर मूर्ति रखकर उस पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। एक शिकायत के बाद पुलिस ने मौके से मूर्ति को हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया था। इससे गांव में तनाव की स्थिति है। गुरुवार को पूर्व विधायक अरविंद गिरि गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों से मामले की जानकारी की। इसके बाद कहा कि सत्तापक्ष के इशारे पर प्रशासन की मनमानी हो रही है। वर्षों पुराने अंबेडकर पार्क में प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो गलत नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गांव वालों के साथ एसडीएम गोला का घेराव कर मूर्ति स्थापित कराई जाएगी अन्यथा जिला मुख्यालय में आंदोलन किया जाएगा।