फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BLOs read voter lists at all booths, voters pointed out errors

Lakhimpur Kheri News: सभी बूथों पर बीएलओ ने पढ़ी मतदाता सूची, वोटरों ने त्रुटियां की इंगित

Sun, 11 Jan 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
BLOs read voter lists at all booths, voters pointed out errors
लखीमपुर खीरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी बूथों पर प्रस्तावित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया और दिखाया गया, ताकि अगर कोई त्रुटि हो तो उसको ठीक कराया जा सके। सूची देखने के बाद कई मतदाताओं ने उसमें त्रुटियां भी बताईं, ताकि उनका सुधार हो सके। हालांकि, अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की संख्या बहुत ही कम रही।
विज्ञापन

जनपद के आठ विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और मतदाता रहे, जिन्होंने हर नाम पर कड़ी नजर रखी। पलिया, निघासन, गोला, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता और मोहम्मदी के सभी बूथों पर यह प्रक्रिया पूरी हुई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मतदाताओं से सुझाव मांगे गए। जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने, मतदाताओं को अधिकार देने के लिए यह कदम है।
विज्ञापन

खीरी पहुंचे एडी बेसिक, मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
-विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत रोल आब्जर्वर के निर्देशन में अपर निदेशक बेसिक शिक्षा एसके तिवारी रविवार को खीरी पहुंचे। लखीमपुर, श्रीनगर और कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। बीएलओ आलेख प्रकाशित नामावली पढ़ते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

छह फरवरी तक दे सकते दावें-आपत्तियां
एसआईआर से पहले जिले में 2889872 मतदाता थे, जो अब 2384069 हैं। करीब पांच लाख वोटर कम हुए हैं। इसमें 89 हजार मृतक, 48 हजार डुप्लीकेट, 1.70 लाख शिफ्टिंग व 2.48 लाख नो मैकिंग के हैं, जिनको सूची से बाहर किया गया है। इसके लिए छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed