फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Blood soaked body of worker missing from brick kiln found, suspicion of murder

Lakhimpur Kheri News: ईंट भट्ठे से लापता श्रमिक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 19 Apr 2024 04:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Blood soaked body of worker missing from brick kiln found, suspicion of murder
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक जसवंत के परिजन-संवाद
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से लापता 37 साल के श्रमिक का बृहस्पतिवार सुबह खून से लथपथ शव मिला। वह बुधवार शाम से लापता था। उसका माेबाइल फोन भी बंद था। गले व सीने पर चोटों के निशान हैं। गर्दन के पीछे का मांस गायब है। पुलिस जंगली जानवर के हमले में मौत की आशंका जता रही है, जबकि परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के गांव सेहरामऊ उत्तरी के गांव मनहरिया निवासी जसवंत (37) दिसबंर 2023 से मोहम्मदी के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि जसवंत की बुधवार देर शाम किसी से कोई बातचीत नहीं हुई थी। इधर, भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि जसवंत शाम करीब पांच बजे अचानक लापता हो गए। भट्ठा संचालक के साथ साथी मजदूरों ने उनकी तलाश की। बृहस्पतिवार सुबह भट्ठे से करीब 300 मीटर दूर जसवंत का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जसवंत की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की बात कही है, जबकि परिजन शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। भट्ठा संचालक जसवंत की मौत सड़क हादसे में होने की बात कह रहा है। पिता बहादुर लाल ने बताया कि जसवंत की गर्दन और सीने पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि उस पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी अंबर लाल ने बताया कि जंगली जानवर के हमले में जान जाने का अंदेशा है। कई जगह पंजों के निशान भी मिले हैं। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगी।


भाई बोला- चाकू से किया गया कत्ल
- जसवंत घर से अकेले ही भट्ठे पर काम करने आए थे। उनके चार बच्चे हैं। भाई सुबोध कुशवाहा ने बताया कि पुलिस जंगली पशु के हमले में जसवंत की मौत होने की बात कह रही है, जो गलत है। शव पर चाकू से वार के निशान साफ दिख रहे हैं। जसंवत का कत्ल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed