फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Blood donors reached out to Amar Ujala's blood donation camp

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुुंचे रक्तदाता

Wed, 15 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Blood donors reached out to Amar Ujala's blood donation camp
रक्तदान के बाद प्रमाणपत्र के साथ पुलिस कर्मी।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 37 लोगों ने किया महादान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में उत्साह के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। मंगलवार शाम तीन बजे तक जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए 37 लोगों ने रक्तदान किया। इन सभी को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि न तो खून बाजार में बिकता है और न ही इसे बनाया जा सकता है, लेकिन इसकी जरूरत कभी न कभी हर किसी को अपने लिए या फिर अपनों के लिए पड़ती है। ऐसे में इन लोगों को ब्लड बैंक से रक्त मिलता है, जहां पर लोग स्वेच्छा से आकर रक्तदान करते हैं। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। वहीं एसपी ने कहा कि खून का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान करके लोगों को नई जिंदगी देने में मदद कर सकते हैं। एसपी की प्रेरणा से 11 पुलिस के जवान रक्तदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

अमर उजाला के शिविर में रक्तदान करने के लिए उत्साहित लोग सुबह 10 बजे से ही ब्लड बैंक पहुंचने लगे। दोपहर तीन बजे तक ब्लड का दान करने के लिए महादानियों के आने का सिलसिला जारी रहा। इसमें तमाम ऐसे लोग थे जो निरंतर शिविर में रक्तदान करते आ रहे थे तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जो अमर उजाला की खबर पढ़कर रक्तदान करने के लिए आए। इसमें पॉलिटेक्निक के चार छात्र एवं बेटे अभिषेक के साथ पहली बार रक्तदान करने आए विनोद कुमार सहित सुखचैन सिंह 27वीं, रामजी पुरी 30वीं, राजकिशोर ने 12वीं और रमाकांत वर्मा पांचवीं बार महादानी बने। रक्तदान करने वालों को डीएम, एसपी सहित एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीएस सिंह एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में ब्लड बैंक में एलटी सुशांत सिंह, रवि कुमार, सुनीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed