{"_id":"67b61bf750f1bd97c70f0a64","slug":"blessings-of-elders-root-of-happiness-and-prosperity-acharya-baluni-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-139680-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों का आशीष, सुख समृद्धि का मूल : आचार्य बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों का आशीष, सुख समृद्धि का मूल : आचार्य बलूनी
विज्ञापन
गोला में स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के बजाज चीनी मिल में चल रहे छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन आचार्य सुशील बलूनी ने नित्य प्रति बड़ों का अभिवादन करने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को प्रवचन देते हुए आचार्य ने कहा कि बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। संतसंग में जाने से पुण्य की प्राप्ति होती है, ज्ञान चक्षु खुलते हैं। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
आचार्य ने वास्तु शास्त्र के नियमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए चौंसठ पद वास्तु विन्यास को विस्तार से समझाया। साथ ही घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों व देवों का वास है, वहां किन कक्षों को रखें.. इस पर प्रकाश डाला। आचार्य ने कथा श्रोताओं के प्रश्न व जिज्ञासाओं के भी उत्तर दिए।
विज्ञापन
बजाज पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिका, मनुश्री, सोनाक्षी, मुक्ता, समृद्धि, अवंतिका, अनन्या, गीता, निशा, प्रियल सहित दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने नृत्य एवं काव्य पाठ किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अजय शर्मा, आशीष सिंह, युनिट हेड खंभारखेड़ा अवधेश गुप्ता, मकसूदापुर युनिट हेड आरबी खोखर, बृजेश कुमार, राजकुमार कश्यप, सुब्बालाल, मुरारी लाल, परमेश्वरदीन मौजूद रहे।