फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Blessings descend with the moon, the beginning of the month of Ramadan

Lakhimpur Kheri News: चांद के साथ उतरी रहमतें, माह-ए-रमजान का आगाज

Thu, 19 Feb 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Blessings descend with the moon, the beginning of the month of Ramadan
मौलाना मोहम्मद रईस नदवी
लखीमपुर खीरी। इस्लामी कैलेंडर का पवित्र महीना रमजान बुधवार शाम चांद दिखने के साथ शुरू हो गया। रमजान को रहमत, बरकत और बख्शीश का मुकद्दस महीना माना जाता है, जिसमें हर मुसलमान पर रोजा फर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हिदायतनगर स्थित हुदा मस्जिद के पेश इमाम व मदरसा महादुल ईमान के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद रईस नदवी ने बताया कि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। नेकी का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ जाता है। नफ्ल का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज का सवाब कई गुना अधिक मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर लोगों को रमजान की वास्तविक अहमियत मालूम हो जाए तो वे पूरे साल रमजान की ख्वाहिश करें। रोजेदारों को सहरी करने की ताकीद की गई है, क्योंकि सहरी करने वालों पर अल्लाह की विशेष रहमत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी अशरों की अहमियत
मौलाना ने बताया कि रमजान तीन अशरों में बंटा है। पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा दोजख से निजात का। आखिरी दस दिनों की ताक रातों में शब-ए-कद्र की तलाश करने की बात कही गई है, जो हजार महीनों से अफजल मानी गई है। 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं और 29वीं रात को शब-ए-कद्र तलाश करने की सलाह दी गई है। अधिकांश आलिम 27वीं रात को खास अहमियत देते हैं।

तरावीह का सिलसिला शुरू
चांद नजर आते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। शहर की जामा मस्जिद, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, कचहरी मस्जिद, गोटय्याबाग, हुदा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद और महाराज नगर समेत जिले की अन्य मस्जिदों में कुरान की तिलावत का सिलसिला शुरू हो गया है। तरावीह में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed