{"_id":"673b7c141ec6661ed90e9acb","slug":"bku-demands-increase-in-sugarcane-price-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-133468-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाकियू ने की गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाकियू ने की गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने आए गन्ना किसान। संवाद
लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री काे संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपा।
भाकियू राजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने बताया कि वर्तमान समय गन्ना उद्योग के लिए स्वर्णिम दौर है, लेकिन किसान इससे अछूता है। शुगर मिलों की आय का आकलन करना भी मुश्किल है। गन्ने का भाव वर्तमान में चीनी मूल्य के आधार पर नहीं बल्कि सह उत्पादों के आधार पर तय किया जाना चाहिए। खेती की लागत हर वर्ष महंगाई सूचकांक से भी अधिक बढ़ रही है।
उत्पादन लागत अधिक होने के कारण वर्तमान मूल्य से किसानों को घाटा हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना मूल्य का निर्धारण अब तक नही किया है। उनकी मांग है कि गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान रोहित वर्मा, राहुल वर्मा, प्रसन्न दीप सिंह, संजय कुमार, अनिकेत, गुरविंदर सिंह आदि गन्ना मौजूद रहे। संवाद