फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP's dominance in the election of chairpersons of sugarcane committees

Lakhimpur Kheri News: गन्ना समितियों के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा का दबदबा

Fri, 18 Oct 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP's dominance in the election of chairpersons of sugarcane committees
संपूर्णानगर खीरी-पीलीभीत समिति के विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले की सहकारी गन्ना विकास समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार को चुनाव कराया गया। इसमें अरनीखाना, भीरा, जंगबहादुर गंज, खमरिया और पलिया समिति में एकल नामांकन के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं खीरी-पीलीभीत गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष पद पर मतदान कराया गया। सभी जगहों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। लखीमपुर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष पद पर अखिलेश वर्मा निर्विरोध चुने गए। प्रमोद वर्मा का उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं सहकारी गन्ना विकास समिति भीरा में अध्यक्ष पद पर राकेश सिंह और उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत त्रिवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन



अखिलेश अध्यक्ष और उमादेवी निर्विरोध बनी उपाध्यक्ष
पसगवां। सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के संचालक मंडल के अध्यक्ष पद पर अखिलेश त्रिवेदी और उपाध्यक्ष पद पर उमादेवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। अखिलेश त्रिवेदी भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष हैं। निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्रा ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन हुआ। दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार और निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्रा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अरनीखाना सोसाइटी के सभापति बने अशोक अवस्थी
खीरी टाउन। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अरनीखाना खीरी के सभापति पद पर अशोक अवस्थी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सत्य विजय को उपसभापति चुना गया। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अरनीखाना की ओर से विभिन्न सहकारी संघ एवं शुगर मिल में 12 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, नीरज सिंह चौहान, रोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद


राजू सिंह बने सहकारी गन्ना समिति खमरिया के सभापति
खमरिया। सहकारी गन्ना समिति खमरिया के सभापति पद पर राजू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजय प्रताप सिंह को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। चुनाव आरओ शैलेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुआ। सभापति और उप सभापति को प्रमाण पत्र दिया गया। संवाद

निर्विरोध अध्यक्ष बने अतुल प्रकाश और चांदनी देवी उपाध्यक्ष
फरधान। सहकारी गन्ना विकास समिति फरधान में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए एकल नामांकनपत्र दाखिल हुए। इस वजह से समिति के अध्यक्ष पद के लिए अतुल प्रकाश एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चांदनी देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। समिति से नौ संचालकों का चयन होने के बाद एक संचालक रंजीत वर्मा को शासन से नामित किया गया है। अब कुल दस संचालक हो गए।

-----
अभिषेक अवस्थी बने पलिया गन्ना समिति के अध्यक्ष
पलियाकलां। भाजपा समर्थित उम्मीदवार गांव बल्लीपुर निवासी अभिषेक अवस्थी को सहकारी गन्ना विकास समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव को लेकर सुबह गहमागहमी रही। समिति के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के दावेदार अभिषेक अवस्थी ने अपना नामांकन कराया। अपने साथ मौजूद संचालकों के बारे में आरओ व एआरओ को जानकारी दी। कोई अन्य नामांकन दाखिल न होने के चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। विधायक रोमी साहनी, पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं ने समिति पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। संवाद

सुखविंदर बने अध्यक्ष, शिव कुमार ने उपाध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में दो प्रत्याशी ने दावेदारी की। भाजपा समर्थित सुखविंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सुखविंदर सिंह को 12 में से आठ संचालकों का समर्थन प्राप्त था, जबकि दूसरे उम्मीदवार को चार वोटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव के समय एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी मौजूद रहे। शिव कुमार को समिति का उपाध्यक्ष चुना गया है। संवाद
-----

गोला गन्ना समिति की बागडोर महिला अध्यक्ष को मिली
बीना सिंह निर्विरोध अध्यक्ष, सीमा वर्मा उपाध्यक्ष
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति के निर्वाचित संचालकों ने संचालक मंडल का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया है। संचालक मंडल की बागडोर महिलाओं के हाथ में आई है।
बुधवार को गन्ना समिति के कुल 11 संचालकों में तीन पर चुनाव हुआ था। वहीं आठ को निर्विरोध घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को एक नामित सहित 12 संचालकों ने नरौठा हंसपुर निवासी धनसिंहपुर संचालक बीना सिंह को अध्यक्ष, लंदनपुर ग्रंट क्षेत्र की संचालक सीमा वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है।
निर्वाचन अधिकारी बीबी सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी अवनीश त्रिपाठी ने दोनों को प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर ब्रजकिशोर, आशीष कुमार, रामकुमार, योगेश कुमार वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, मुकेश कुमार वर्मा, दृग पाल सिंह, श्याम सिंह संचालक मौजूद रहे। संवाद

निर्वाचित संचालकों और डेलीगेटों को नामित किया गया प्रतिनिधि
संचालक मंडल की अध्यक्ष बीना सिंह को इफ्को नई दिल्ली, आशुतोष कुमार, प्रवेश कुमार, गुड्डी देवी, राहुल शुक्ला, मनोज कुमार, मनदीप कुमार को गन्ना संघ लखनऊ, पारस नाथ, संगीता वर्मा, और कलेक्टर को जिला सहकारी बैंक लखीमपुर, रविंद्र कुमार और ब्रजकिशोर सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां, छैल बिहारी चीनी मिल संपूर्ण नगर, अनूप कुमार वर्मा किसान सहकारी चीनी मिल अनूप शहर, आशीष कुमार और नाथूलाल किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां, राजकुमार संखवार चीनी मिल बागपत, रईस अहमद चीनी मिल औराई, दृर्ग पाल सिंह चीनी मिल रसड़ा, आलोक कुमार को जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर का प्रतिनिधि नामित किया गया। संवाद


पहली बार महिलाओं का दबदबा
गोला गन्ना समिति में पहली बार महिला संचालकों का दबदबा है। इसमें जिला शाहजहांपुर धनसिंहपुर की बीना सिंह अध्यक्ष, लंदनपुर ग्रंट की सीमा वर्मा उपाध्यक्ष। वहीं उनके साथ ग्रंट नंबर 14 से शकुंतला देवी, फजलनगर ग्रंट से चरनजीत कौर निर्विरोध चुनकर संचालक मंडल में पहुंची हैं। 11 संचालकों में महिलाओं की संख्या चार है।

संपूर्णानगर खीरी-पीलीभीत समिति के विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद

संपूर्णानगर खीरी-पीलीभीत समिति के विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद

संपूर्णानगर खीरी-पीलीभीत समिति के विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद

संपूर्णानगर खीरी-पीलीभीत समिति के विजेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed