फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP to spread color to Kotwali

कोतवाली में रंग डालने से भड़के भाजपाई

Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
होली खेल रहे थे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

सिफारिश लेकर आए थे भाजपा नेता 

कोतवाली में रंग खेल रहे पुलिस वालों ने मारपीट की शिकायत लेकर आए भाजपा नेताओं पर रंग डाल दिया। इससे भड़के भाजपा नेता ने क्षेत्रीय विधायक को फोन कर कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचे विधायक ने जब मामला समझा तो कार्रवाई के लिए कहा और चले गए। मामले को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक कोतवाली में गहमागहमी रही।
ग्राम मल्लबेहड़ में ग्राम प्रधान बृजेश वर्मा और उनके समर्थकों ने सोमवार को होली के साथ जीत का जश्न मना रहे भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष रवींद्र वर्मा पर हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गए थे। इसकी शिकायत लेकर रवींद्र सोमवार की रात ही कोतवाली आए, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोतवाल रामजी चौधरी ने जांच की बात कहते हुए उन्हें मंगलवार को बुलाया था। मंगलवार सुबह स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस बाबत कोतवाल से बात की और रविंद्र को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, निघासन के रकेहटी पूर्व प्रधान अजय गुप्ता, देवेंद्र चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, विनोद कोतवाली पहुंचे। इसी समय पुलिस वाले कोतवाली में रंग खेल रहे थे। कुछ पुलिस वालों ने अजय गुप्ता पर रंग डाल दिया, जिससे वह भड़क गए। कोतवाल ने जब मना किया तो सिपाहियों ने उन्हें भी रंग दिया। भाजपा नेताओं को यह नागवार गुजरा और उन्होंने धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी को कोतवाली में अभद्रता होने की बात बताई और कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचे विधायक ने पहले कोतवाल बाद में उच्चाधिकारियों को फोन पर रवींद्र वर्मा पर हमले और कोतवाली में भाजपा नेताओं से अभद्रता की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सिपाहियों और प्रधान समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट 
धौरहरा। भाजपा विधायक बाला प्रसाद की नाराजगी के बाद एसपी मनोज कुमार झा कोतवाली धौरहरा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने भाजपा नेताओं पर रंग डालने और अभद्रता करने के मामले को गंभीरता से लिया है। एसपी के आदेश भाजपा सेक्टर अध्यक्ष रविंद्र के साथ मारपीट करने के आरोपी मल्लबेहड़ के ग्राम प्रधान बृजेश वर्मा और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने जहां जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं निघासन के रकेहटी पूर्व प्रधान अजय गुप्ता की ओर से सिपाही रामबली और भरतलाल के खिलाफ मारपीट और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed