फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP, SP, BSP made public sham "

‘भाजपा, सपा, बसपा ने जनता से किया छलावा’

Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
BJP, SP, BSP made public sham "
jitin - फोटो : amar ujala
जितिन एलआरपी गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं से मिले
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सपा, भाजपा और बसपा ने जनता के विश्वास के साथ छलावा किया है। आज जनता मूलभूत सुविधाओं तक को तरस रही है। यह बात जितिन प्रसाद ने एलआरपी गेस्ट हाउस में व्यक्त किए। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय सपा, भाजपा और बसपा ने जनता के बीच जाकर बड़े-बड़े दावे किए थे। बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने की बात कही थी लेकिन सरकारें ऐसा कुछ नहीं कर सकीं। चुनाव होने के बाद भाजपा और बसपा अपने वादे भूल गई। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को जनता के बीच किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। लोकतंत्र की निष्ठा और पवित्रता इसी से कायम होती है। कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के बीच जो भी वादे करती है वह सरकार बनने के बाद अक्षरश: पूरा करती है। जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से जनता के बीच जाएं और कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. राम लोटन मिश्रा के अवास पर जाकर उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। कमलेश पांडेय के आवास पर जाकर उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। 

इस दौरान पूर्वमंत्री माया प्रसाद, पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री, इकबाल अहमद खां, आनंद मोहन त्रिवेदी, रवि प्रताप सिंह, इरफान किदवई, सुजीता कुमारी, संजय चौधरी, रिसाल अहमद, पप्पू वर्मा, दीपक बाजपेई, कमलेश कुमार, जमाल अहमद, सुशील श्रीवास्तव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed