{"_id":"57aa0d594f1c1b9976ee5044","slug":"bjp-s-tricolor-trip-began-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहीद दरोगा के पिताजी का किया सम्मान
देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की याद में भाजपा ने जरा याद करो कुर्बानी के तहत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम नौ से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को शहीद राज नरायन मिश्र की प्रतिमा को माला पहना कर की।
भाजपा जिला कार्यकारिणी के प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शहीदों की याद में हो रहे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने बरेली में शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा के पिताजी श्याम मुरारी मिश्रा का माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीमा पर अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले शहीदों की दम पर ही हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं, भाजपा शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नही जाने देगी। सम्मान समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर उमाशंकर मिश्रा, इतेंद्र वर्मा, कुमदेव शंकर शुक्ला, अनिल यादव, जीतेंद्र साहनी, सुनील बाथम, मीना पांडिया सहित कई लोग मौजूद रहे।