फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP released the list of Municipal Board Presidents

Lakhimpur Kheri News: भाजपा ने जारी की नगर मंडल अध्यक्षों की सूची

Mon, 05 Feb 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP released the list of Municipal Board Presidents
संजय चतुर्वेदी
लखीमपुर-खीरी। भाजपा ने रविवार को नगर मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची में कुछ नए चेहरे शामिल हैं तो कुछ पुराने लोगों पर ही दोबारा भरोसा जताया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। कुछ जगह मिठाई भी बांटी गई। मंडल अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, यह उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन


रामानुज बने बांकेगंज मंडल अध्यक्ष
संसारपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने रामानुज मिश्रा को बांकेगंज मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को रामानुज का संसारपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पलिया विधायक के प्रतिनिधि रोमी कक्कड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश अर्कवंशी, आदेश ठाकुर, अंकुर श्रीवास्तव, हरिओम मिश्रा, गगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविंद्र को दूसरी बार मिली कुंभी मंडल की जिम्मेदारी

सिकंदराबाद। भाजपा ने रविंद्र कटियार को दूसरी बार कुंभी मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस उपलब्धि के लिए रविंद्र को खूब बधाई मिल रही है। रविंद्र ने कहा कि पार्टी ने उन पर फिर से जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इधर, रविंद्र के दूसरे बार अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय को मिली मोहम्मदी नगर की कमान
मोहम्मदी। मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी संजय चतुर्वेदी को पार्टी ने नगर की कमान सौंपी है। संजय को यह जिम्मेदारी मिलने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पालिका चेयरमैन संदीप महरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, जिला महामंत्री ज्योतिर्मय वरतरिया, राममोहन रस्तोगी, संजय सिंह आदि ने बधाई दी है।

शत्रुघ्न मिश्र फिर बने गोला नगराध्यक्ष
गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी शत्रुघ्न मिश्रा को दोबारा नगराध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। शत्रुघ्न मिश्रा ने बताया कि प्रथम बार नवंबर 2019 में उनको नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। तीन वर्ष के कार्यकाल में एमएलसी के तीन, उपचुनाव सहित विधानसभा के दो और नगर पालिका अध्यक्ष सहित स्थानीय निकाय के छह चुनाव हुए। सभी में पार्टी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed