{"_id":"61be3072a640ae79416aaa91","slug":"bjp-officials-returned-with-the-mantra-of-victory-from-pm-s-rally-lakhimpur-news-bly4696132130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली से जीत का मंत्र लेकर लौटे भाजपा पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली से जीत का मंत्र लेकर लौटे भाजपा पदाधिकारी
विज्ञापन
गोला विधायक अरविंद गिरी के नेतृत्व में शाहजहांपुर रवाना होते कार्यकर्ता।
आठ में सिर्फ मोहम्मदी, कस्ता, गोला और निघासन के विधायक रैली में हुए शामिल
खीरी के आठ हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर में पीएम का भाषण सुना
लखीमपुर खीरी। शाहजहांपुर में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के बाद वहां से लौटते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने यूपी प्लस योगी बराबर उपयोगी का नारा दिया है, जिसे आत्मसात करके वह और पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएंगे। यहां बता दें कि रैली में जिले के सभी आठों विधायकों के पहुंचने का दावा किया जा रहा था, लेकिन सिर्फ चार विधायक ही रैली में शामिल हुए। पार्टी से जुड़े आंतरिक सूत्र जहां पार्टी में गुटबाजी का इशारा कर रहे हैं तो वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि बाकी अन्य विधायक अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त थे।
शाहजहांपुर में शनिवार को हुई पीएम की रैली में जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सिर्फ चार विधानसभा क्षेत्र (मोहम्मदी, गोला, निघासन और कस्ता) के ही विधायक पहुंचे। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, गोला विधायक अरविंद गिरि, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और निघासन ने विधायक शशांक वर्मा अपने समर्थकों के साथ पीएम की रैली में पहुंचे, जबकि श्रीनगर से मंजू त्यागी, सदर विधायक योगेश वर्मा, पलिया विधायक रोमी साहनी और धौरहरा से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी रैली में नहीं पहुंचे।
पलिया से रोमी साहनी और गोला से अरविंद गिरी यह दो ऐसे विधायक हैं, जो अपनी ही सरकार में शासन और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। फिर चाहे वो कोरोना काल में अपनी विधानसभा में अस्पताल का मुद्दा हो या धान और गेहूं की खरीद या हाल ही का गन्ना भुगतान का मुद्दा। अरविंद गिरि रैली में गए, जबकि रोमी साहनी समेत अन्य चार विधायकों का रैली में न पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
अन्य विधायक लखनऊ में थे या उनके कार्यक्रम लगे हुए थे : सुनील
रैली से लौटते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने गुटबाजी के कयासों को खारिज करते हुए कहा कि चार विधायक पीएम की रैली में पहुंचे थे। अन्य विधायक लखनऊ में थे या उनके कार्यक्रम लगे हुए थे। सुनील सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने यूपी प्लस योगी बराबर उपयोगी का नारा दिया है, जिसे आत्मसात करके वह और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाएगी।
सुबह से ही रवाना होने लगे थे शाहजहांपुर के लिए कार्यकर्ता
गोला गोकर्णनाथ। पीएम मोदी की शाहजहांपुर में आयोजित रैली को लेकर शनिवार सुबह से भाजपा कार्यकर्ता रवाना होने लगे थे। गोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद गिरी 10 बसों और 20 कारों के काफिले के साथ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और वाहन मोहम्मदी रोड पर गोमती मोड़ पर एकत्र हुए। वहां से पूरा काफिला शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ।
मितौली। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शाहजहांपुर गए। विधानसभा के चारों मंडल कस्ता, मितौली, बेहजम व मैगलगंज में मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी में देर रात ही बसें पहुंचा दी गई थीं। सुबह होते ही कार्यकर्ता पीएम की रैली के लिए रवाना हो गए। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बताया कि विधानसभा से 17 बसें और 100 से भी ज्यादा कारों से लगभग दो से तीन हजार कार्यकर्ता पीएम की रैली में पहुंचे थे।
मोहम्मदी। मोहम्मदी से भी बसों के जरिये कार्यकर्ताओं को लेकर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह पीएम मोदी की रैली में शामिल होने पहुंचे। रैली से लौटते हुए उन्होंने बताया कि रैली में ढाई लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। वह लोग सहायक मंच पर मौजूद थे, जहां से पीएम का भाषण सुना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की रैली से आसपास के क्षेत्र में मजबूत संदेश गया है। संवाद