फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP leader Vinod Shankar Awasthi's clarification on the viral statement

Lakhimpur Kheri News: वायरल बयान पर भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी की सफाई

Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Vinod Shankar Awasthi's clarification on the viral statement
लखीमपुर खीरी। भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी अपने वायरल बयान से पलट गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि इस तरह के बयान तात्कालिक मौके पर जनता को शांत करने और स्थिति संभालने के लिए कहे जाते हैं। “मुझे शर्म आती है” वाले बयान को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी उन्होंने किसी व्यक्ति या व्यवस्था पर नहीं, बल्कि खुद को लेकर कही थी। विधायक ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकालकर उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में विधायक ने जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने और डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए नाराजगी जताई थी, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। बयान के वायरल होने के बाद विधायक की सफाई सामने आने से मामले पर नई प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed