फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP government's plans were counted by taking out tractor rally

ट्रैक्टर रैली निकालकर गिनाईं भाजपा सरकार की योजनाएं

Wed, 01 Dec 2021 05:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
BJP government's plans were counted by taking out tractor rally
रैली को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
जीआईसी मैदान में हुआ रैली का आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। शुभारंभ सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जीआईसी मैदान से किया।
इस दौरान भाजपाइयों और किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदेश सरकार की योजनाओं की आम लोगों को जानकारी दी। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, सम्मान निधि दी। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित अवस्थी ने कहा कि भाजपा देश की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने किसानों के हित में काम करने के लिए सहकारिता विभाग का गठन किया। किसानों के लिए बजट डेढ़ गुना कर किसान क्रेडिट कार्ड, किसान फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाएं शुरू कीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शिव भूषण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि 2022 में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि योगी सरकार में कानून का राज है। बेहतर बिजली मिल रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। माफिया जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, डॉ. इरा श्रीवास्तव, रामनरेश लोधी, रमेश चंद्र मिश्रा, अजय अवस्थी, विनोद शुक्ला, विपिन कटियार, राम दीक्षित सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed