फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP could not even touch the 50 mark at many booths in Mohammadi

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में कई बूथों पर 50 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी भाजपा

Sat, 08 Jun 2024 04:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
BJP could not even touch the 50 mark at many booths in Mohammadi
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा सीट के मोहम्मदी विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कई बूथों पर 50 वोटों का आंकड़ा भी भाजपा नहीं छू सकी, जबकि साइकिल ने यहां खूब फर्राटा भरा। पंडित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कर्म भूमि कही जाने वाली मोहम्मदी में सपा ने जीत कर इतिहास रचा है।
विज्ञापन

मोहम्मदी विधानसभा के आंकड़ों पर नजर डालें तो बूथ संख्या 81 पर भाजपा को सात, बूथ संख्या 82 पर 37, बूथ संख्या 90 पर 25, बूथ 93 पर 17, बूथ संख्या 95 पर 30 बूथ संख्या 96 पर 45 बूथ संख्या 109 पर 43, बूथ संख्या 114 पर 47, बूथ संख्या 130 पर 13, बूथ संख्या 152 पर 44, बूथ संख्या 158 पर 32, बूथ संख्या 207 पर 46, बूथ संख्या 210 पर 15, बूथ संख्या 211 पर 49, बूथ संख्या 214 पर 18, बूथ संख्या 243 पर चार, बूथ संख्या 327 पर मात्र 37 मत पाकर भाजपा को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

---------
सपा के लिए खूब बरसे वोट
बूथ संख्या 81 पर 820, बूथ संख्या 820 पर 602, बूथ संख्या 109 पर 612, बूथ संख्या 118 पर 684, बूथ संख्या 236 पर 670 और बूथ संख्या 338 पर 693 मत मिले। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सपा की साइकिल तेज रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जनप्रतिनिधियों के बूथों पर भाजपा रही आगे
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के बूथ संख्या 57 पर 450 मत मिले, जबकि सपा को 78 वोट मिले। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा के बूथ संख्या 99 पर भाजपा को 419 और सपा को 158 मत मिले। दोनों जनप्रतिनिधियों के बूथों पर भाजपा ने जीत हालिस की।

---------
नोटा और निर्दलीयों ने भाजपा का बिगाड़ा खेल
नोटा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा को खेल बिगाड़ दिया। मोहम्मदी में नोटा को 1381 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार को 2083, जनार्दन प्रसाद को 2252 मत मिले। मोहम्मदी सामान्य सीट होने के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र में सपा की जीत हुई। इससे पहले बाला प्रसाद अवस्थी सामान्य सीट होने पर पहली बार बसपा से विधायक बने थे। अब सपा के आनंद भदौरिया को मोहम्मदी से 86097, भाजपा की रेखा वर्मा को 82842, बसपा के श्याम किशोर अवस्थी को 52104 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed