फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP city president Not for consensus

भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए नहीं बनी सहमति

Wed, 23 Dec 2015 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP city president Not for consensus
तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा नगर अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बना पाने में भाजपा पदाधिकारी असफल रहे। आखिर चुनाव अधिकारी ने उम्मीदवारों के नाम क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी थी। यहां नगर अध्यक्ष के लिए विनोद शुक्ला, अजय सिंह, बजरंग शर्मा, दीपक पुरी, जितेंद्र साहनी, संदीप सिंह राठौर, मुदित अग्रवाल, सुरेंद्र मौर्या, नरेश सिंह, विनय गुप्ता, रामजी मौर्य और अजय टंडन सहित 13 लोगों ने अपने दावे प्रस्तुत किए। पार्टी के नियमानुसार सक्रिय सदस्य न होने के कारण गुरदत्त सिंह की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई। यहां पार्टी गुटबाजी को ध्यान में रख आम सहमति से ही नगर अध्यक्ष का चुनाव कराना चाहती थी। इसके लिए नगर चुनाव प्रभारी श्याम जी पांडे ने सभी प्रत्याशियों से बात कर आम सहमति बनाने का प्रयास किया लेकिन इसमें असफलता हाथ लगी। किसी एक नाम पर आम सहमति न बन पाने पर चुनाव प्रभारी श्याम जी पांडे ने अपनी रिपोर्ट लगाकर सभी नामों की आख्या जिला प्रभारी को सौंप दी।
विज्ञापन

जिला प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि सभी उम्मीदवारों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय भेज दी जाएगी। इसके बाद वहां से जैसे निर्देश मिलेंगे उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। चुनाव के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में अरविंद गुप्ता, पन्नालाल अग्रवाल, जगदीश शर्मा, कुमुदेश शंकर शुक्ला, इतेंद्र वर्मा, सुनील बाथम और अनिल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed