फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP celebrated the 35th Foundation Day

धूमधाम से मनाया भाजपा ने 35 वां स्थापना दिवस

Mon, 06 Apr 2015 06:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Apr 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated the 35th Foundation Day
भाजपा का 35वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर तीन पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। यहां भाजपा की नीतियों का बखान किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

यहां पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने पूर्व अध्यक्ष डॉ.सतीश कौशल वाजपेयी, ओमकारनाथ चौपड़ा तथा सुशील गुप्ता को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते सत्ता पर काबिज केंद्र की मोदी सरकार देश को तेजी से आगे बढ़ा रही है। अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ही कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ राष्ट्रवाद की बात करती है। इतेंद्र वर्मा ने कहा कि केवल भाजपा ही गांव और किसान की बात करती है। मोती लाल पैलवी ने कहा कि हर वर्ग और जाति का भाजपा में ही मान-सम्मान है। दलितों की हितैषी सिर्फ भाजपा है। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष सुनील बाथम ने सभी से मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए अभी से जुड़ने को कहा। यहां बैठक का संचालन नगर महामंत्री दीपक पुरी ने किया। कार्यक्रम में जिलामंत्री अरविंद सिंह संजय, उमेश मिश्रा, योगेश वर्मा, कुमुदेश शंकर शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष कौशल तिवारी, रामकृष्ण गांधी, अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, आशा रस्तोगी, नीलम गुप्ता, शकुंतला, अनुपम त्रिपाठी, शरद द्विवेदी, भूरे सिंह और राजेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed