फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike-riding miscreants robbed brother-in-law and sister-in-law

Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार बदमाशों ने देवर-भाभी से की लूट

Sat, 11 Oct 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants robbed brother-in-law and sister-in-law
मौके पर टूटा पड़ा हेलमेट। संवाद
उचौलिया। थाना क्षेत्र में गांव छोलावारी के पास नहर पटरी पर शनिवार अपराह्न बाइक सवार युवक और उसकी भाभी को पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और उनसे जेवर और नकदी लूट ली। उचौलिया पुलिस और सीओ मोहम्मदी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र में गांव उमरसेड़ा निवासी मुनीष पुत्र नसीम बाइक से अपने ननिहाल उचौलिया थाना क्षेत्र में गांव छोलाबारी आ रहा था। साथ में उसकी भाभी नसरीन पत्नी राशिद और तीन साल की भतीजी भी थी। छोलावारी के पास नहर पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने हेलमेट पहने मुनीष के सिर पर सरिया से वार किया, जिससे हेलमेट टूट गया। बदमाशों ने मुनीष का मोबाइल और बाइक की चाबी छीनकर फेंक दी और उसके पास से करीब तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने नसरीन के कान से झाले और गले से पेंडल खींच लिया और उसकी पर्स छीन ली, जिसमें मोबाइल और दो हजार रुपये थे। इसके बाद बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मुनीष ने यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर उचौलिया प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह और सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह पहुंचे। सीओ ने बताया कि मुनीष अपनी भाभी नसरीन को लेकर बाइक पर गांव छोलावारी था रहा था। बढैया नहर पुल के पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मुनीष की बाइक को रोक लिया। एक बदमाश मास्क लगाए था। इसके बाद लूटकर बढ़ैया पुल की तरफ बदमाश भाग गए। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed