फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider woman killed in collision with pickup, husband injured

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Tue, 14 Apr 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman killed in collision with pickup, husband injured
संसारपुर में हाईवे के डिवाइड पर चढ़ी कार। संवाद
पसगवां (खीरी)। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम बाजिद नगर निवासी राजू (32) अपनी पत्नी गुड्डी (30) के साथ बाइक से दवा लेने शाहजहांपुर जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम पनई चौराहे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। घायल राजू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-----------------
सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की जान गई
महेवागंज। फूलबेहड़ के जगन्नाथपुरवा निवासी संतोष तिवारी (46) की सड़क हादसे में घायल होने के चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। संतोष शुक्रवार को मिल से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इंदिरा मनोरंजन वन तिराहा (तेडूही) के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी प्रभारी आदित्य मौर्य ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------




बाइक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे में घुसी
संसारपुर। गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार को बाइक और कार की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई।

संसारपुर कस्बे में बांकेगंज मार्ग से आ रहे बाइक सवार दीपक रस्तोगी की बाइक खुटार की ओर से आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद कार चालक ने नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और खंभे से टकरा गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed