फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies after being run over by vehicle in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा, पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी

Wed, 29 May 2024 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 May 2024 12:40 PM IST
सार

गोला क्षेत्र के बवेसर गांव निवासी युवक अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया था। पत्नी वहीं रुक गई। वह मंगलवार रात घर वापस जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike rider dies after being run over by vehicle in Lakhimpur kheri
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद के बांकेगंज क्षेत्र में ससुराल से बाइक से घर वापस जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी बेसुध हो गई।  

विज्ञापन


गोला थाना क्षेत्र के बवेसर गांव निवासी मेवालाल का 28 वर्षीय पुत्र सुरेश बाइक पर पत्नी निधि के साथ थाना मैलानी क्षेत्र के कुकरा गांव ससुराल में धार्मिक आयोजन में शामिल होने आया था। जहां से वह मंगलवार रात 10 बजे करीब बाइक से अकेले वापस घर लौट रहा था। जबकि उसकी पत्नी मायके में ही थी। 
विज्ञापन


बरेली को मिलेगा नया हाईवे: मथुरा के लिए बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, 45 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बांकेगंज कुकरा रोड पर कर्नल फार्म के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बांकेगंज सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एसओ मैलानी राजेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed